मंदसौर। जिला आयुष अधिकारी द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं प्रचार प्रसार के संबंध में जिला आयुष कार्यालय और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस लाइन ग्राउंड मन्दसौर में प्रातः 07 से 08 बजे तक योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास सत्र में जिला आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं ट्रेनीज द्वारा योग का अभ्यास किया गया।