नीमच। श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर समिति, न्यू इंदिरा नगर नीमच द्वारा रविवार को मंदिर परिसर स्थित गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने हाथों से पौधे रोपे तथा इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
पौधारोपण में समिति के दिलीप सिसोदिया, जगदीश मालवीय, अजय शुक्ला, नंदकिशोर करवाडिया, दिनेश मंडलोई, अनिल परमार, अनिल जैन, पंडित अनिल कुमानी, राठौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस सकारात्मक पहल के माध्यम से समाज को पौधारोपण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।