BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 11:56 am
BIG NEWS : एमपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती, 19500 पद खाली, 10 दिन में करें आवेदन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग इसी साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 और सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए 10 दिन के भीतर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदकों को एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार किए गए चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों, किसान, गरीब, युवा, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें से 4000 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के बाद इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी हो चुकी है। शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है। महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया के गृह जिले झाबुआ में आंगनबाड़ी सहायिका के सबसे अधिक 890 पद रिक्त हैं। इसके बाद 839 पद अलीराजपुर में खाली हैं। जिस पर महिलाओं को नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सबसे अधिक पद 95 पद शिवपुरी जिले में और 66 पद सागर जिले में हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE