BREAKING NEWS
KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 12:48 pm
KHABAR : 1350 की खाद 1800 में बेचने पर एक दुकान सील, कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने मारा छापा, 6-7 दुकानें मिली बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले में डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। किसानों को 1350 रुपए की खाद 1800 रुपए में बेची जा रही थी। शिकायत मिलने पर शनिवार शाम को कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने कार्रवाई के आदेश दिए। कार्रवाई में एक दुकान सील की गई।


6-7 खाद, बीज और दवा की दुकानें पहले से बंद
कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कोलारस तहसील के खरई गांव में छापा मारा। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव और कृषि विभाग के एसडीओ पवन दुबे की टीम मौके पर पहुंची। गांव में 6-7 खाद, बीज और दवा की दुकानें पहले से ही बंद मिलीं।


संचालक ने अधिकारियों को देखते ही दुकान में लगाया ताला
टीम को श्जय मां शिवशक्ति ट्रेडर्सश् नाम की एक दुकान खुली मिली। दुकान के संचालक जयेंद्र धाकड़ ने अधिकारियों को देखते ही दुकान में ताला लगा दिया। उन्होंने दुकान खोलने से इनकार कर दिया। वह कभी दुकान को किसी और की बताते तो कभी मेडिकल शॉप का बहाना बनाते रहे।


काफी देर की टालमटोल के बाद जब वह दुकान खोलने को तैयार हुआ। लेकिन तब तक नायब तहसीलदार ने दुकान को सील करने का आदेश दे दिया। कृषि विभाग के एसडीओ पवन दुबे ने बताया कि पंचनामा बनाकर दुकान सील की गई है। अब मामले की विस्तृत जांच कोलारस एसडीएम करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE