BREAKING NEWS
KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 2:34 pm
KHABAR : योग और संगीत दिवस पर कथक और ध्रुपद की प्रस्तुतियां, नरसिंहगढ़ संगीत महाविद्यालय में गणेश वंदना से हुई शुरुआत, विधायक-एसडीएम रहे मौजूद, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। नरसिंहगढ़ के शासकीय संगीत महाविद्यालय में विश्व योग और संगीत दिवस पर शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोहन शर्मा मुख्य अतिथि और एसडीएम सुशील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, शिव वंदना और दुर्गा स्तुति से हुई। डॉ. दीपक वर्मा के निर्देशन में एकल, युगल और समूह कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। सभी प्रस्तुतियों में ताल-मात्राओं की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया।

शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम में ग्वालियर से आए ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाने ने अपनी प्रस्तुति दी। मथुरा के अंकित पारीख ने पखावज पर उनका साथ दिया। शास्त्रीय संगीत की इस प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्ये भारतीय संस्कृति के लिए रुचि बढ़ाती हैंश्
महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दर्शकों ने हर प्रस्तुति का तालियों से स्वागत किया। विधायक और एसडीएम ने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियां नई पीढ़ी में भारतीय कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE