अशोकनगर। जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले डिपो कॉलोनी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया मुंगावली क्षेत्र में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश और हवा से एक नीम का पेड़ गिर गया जिससे डिपो कॉलोनी स्थित निवासी जय सिंह यादव के घर पर यह पेड़ गिरा जिससे टीन सेट के नीचे खेल रही 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजनों से सिविल अस्पताल मुंगावली ले गए जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।