भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरीबों के राशन पर डाका डाला जा रहा हैं। पीडीएस दुकान संचालक की करतूत कैमरे में कैद हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
राजधानी में जून, जुलाई और अगस्त का एकमुश्त राशन दिया जा रहा है। इस बीच भोपाल के कैंची छोला पीडीएस दुकान नंबर 248 में गरीबों के राशन पर डाका डाला जा रहा है। दुकानदार रवि जाटव गेहूं-चावल के बदले पैसे दे रहा है। बीपीएल हितग्राहियों को 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से राशन के बदले पैसे दे रहा है। पहले वीडियो में हितग्राही से मशीन पर पंच कराकर राशन के बदले पैसे दिए गए।
दूसरे वीडियो में राशन दुकान से गरीबों के राशन को शिफ्ट किया जा रहा है। कम दाम में दुकानदार राशन खरीदकर महंगे दामों में मार्केट में सप्लाई कर रहे है। बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से यह पूरा खेल चल रहा है। ऐसे में राजधानी की कई दुकान में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अब देखने होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन क्या और कब तक कार्रवाई करता है।