BREAKING NEWS
KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<     समरसता कावड़ यात्रा: मां पार्वती से भोले.. <<     KHABAR : ग्राम सभा का मखौल, सरपंच ने बुलाई बैठक, खुद.. <<     NEWS : 20 अगस्त को मनाया जाएगा ठाकुर श्री कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 5:20 pm
KHABAR : 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाएगी बीजेपी, आपातकाल की 50वीं बरसी पर होंगे कार्यक्रम, केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 25 जून को बीजेपी संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिन पर बीजेपी हर साल आपातकाल दिवस का आयोजन करती रही है। इस बार 25 जून को संविधान हत्या दिवस का नाम दिया गया है।


केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल होंगे शामिल
25 जून को भोपाल में होने वाले संविधान हत्या दिवस के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मीसाबंदियों का सम्मान किया जाएगा।


हर जिले में होंगे कार्यक्रम ​​​​​​
25 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कार्यक्रम का नाम ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ रखा गया है। बीजेपी ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है।


25 जून को हर जिले में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री और मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर आपातकाल की विभीषिका बताएंगे।


सुधांशु त्रिवेदी इंदौर में होंगे शामिल
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी इंदौर जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सागर, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर उज्जैन, केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके नर्मदापुरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


हर जिले में लगेगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून को संविधान की हत्या हुई थी। 25 जून आपातकाल का काला अध्याय है। बीजेपी सभी जिला मुख्यालय पर संविधान हत्या दिवस पर ‘आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष’ कार्यक्रम कर रही है। आपातकाल की विभीषिका बताते हुए सभी जिलों में प्रदर्शनी लगेगी। लोकतंत्र सेनानियों का सभी जिलों में सम्मान होगा, उनके परिजन का भी सम्मान होगा। जिन लोगों ने आपातकाल के दौरान यातनाएं सही हैं। उनके परिवारों को भी सम्मान करेंगे।


कांग्रेस ने कहा- आरएसएस ने मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से परहेज किया
बीजेपी के संविधान हत्या दिवस मनाने पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा- बीजेपी की मातृ संस्था आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से हमेशा परहेज किया। संविधान की प्रतियां जलाई। आज वही बीजेपी संविधान की हत्या दिवस किस मुंह से मना रही है। जिन लोगों ने संविधान को तार-तार किया, संविधान को तोड़ने वाले संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE