मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में मंदसौर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति अल्टो 800 कार से कुल 162 लीटर शराब जब्त की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना अफजलपुर प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 21 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति अल्टो 800 कार ग्राम अर्निया गुर्जर से कुचड़ोद की ओर अवैध शराब लेकर जा रही है। सूचना पर थाना अफजलपुर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी में कार से 10 पेटी प्लेन शराब (90 लीटर) और 6 पेटी पावर बीयर (72 लीटर) कुल 162 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
शंभु पिता लक्ष्मण गायरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नाग खजुरी, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर।
अन्य संलिप्त आरोपी-
राजेन्द्र सिंह निवासी जमुनिया शकर
राहुल सिंह निवासी माल्या
बापूलाल डोली निवासी केलूखेड़ी
इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 105/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी संलिप्तता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जप्त माल-
10 पेटी प्लेन शराब (90 लीटर)
6 पेटी पावर बीयर (72 लीटर)
कुल 162 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत 66,600/-
एक मारुति अल्टो 800 कार ( जीजे 36एफ 8401), कीमत लगभग 2,00,000/-
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी-
उनि सुनील कुमार (थाना प्रभारी अफजलपुर), उनि राजाराम वर्मा, सउनि भेरूदास बैरागी, प्रआर राकेश सोलंकी (441), प्रआर जितेन्द्र (685), आरक्षक ईश्वर धाकड़ (707), चालक मोहन खराड़ी (595), आरक्षक जितेन्द्र (828), घनश्याम (408), अरुण कुमार (924) एवं सैनिक अजय सिंह (1208)। मंदसौर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर सख्ती और सतर्कता का परिचायक है।