नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दुर्गा बामनिया ने सोमवार को कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद सभी शाखा प्रभारियों और वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वन-टू-वन चर्चा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्यों के प्रति सजग और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए।
बामनिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यक्षेत्र में समय पर उपस्थित रहें, लापरवाही या उदासीनता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, ष्हमारा कर्तव्य है कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका शीघ्र व संतोषजनक समाधान करें, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में नगरपालिका की सभी प्रमुख शाखाओं जैसे स्थापना, स्वास्थ्य, लेखा, राजस्व, संपत्ति कर, लोक निर्माण, जलकर, पेंशन, सीएम हेल्पलाइन, पीएम आवास, आरटीआई, एनयूएलएम आदि के प्रभारी उपस्थित रहे। बामनिया ने टीम वर्क के साथ कार्य करने की बात कही और कहा कि नगर हित में जिम्मेदारी से काम करना हम सबका साझा दायित्व है।