नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम झालरी की आंगनवाड़ी की छत के हाल-बेहाल है। इस आंगनवाड़ी की पूरी छत ही टपक रही है और इस बारिश के मौसम में आखिर नोनीहाल बच्चे बैठे तो कहां बैठे हर तरफ टपकती छत से परेशानी मैं बच्चे हैं। अगर इसी तरह छत टपकती रही तो कभी भी बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इस प्रकार के हाल केवल झालरी ही नहीं बल्कि कई आंगनबाड़ी के हालात यही है। ग्राम झालरी के समाजसेवी हेमंत गुर्जर ने बताया कि पूरी छत टपक टपक रही है, जिससे बच्चों को परेशानी के साथ-साथ पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है तथा इसको प्रशासन ध्यान लगाकर दुरुस्त करने का कार्य जल्द करें।