रेवली देवली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त और दूरदर्शी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि रेवली देवली में बलिदान दिवस एवं संकल्प दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने श्एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधानश् के विरोध में आंदोलन करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा, लाला नागदा, बूथ अध्यक्ष नितेश पंडित सहित कई युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी के बलिदान और विचारों को याद कर राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प लेना रहा।