BREAKING NEWS
श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2025, 7:59 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 23 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के कुल 297 रिक्त पदों के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी. एल. विश्‍नाई द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 23 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के कुल 297 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु MP Online द्वारा तैयार "चयन पोर्टल" (http://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित है। पद पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित है। 
इस हेतु आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 एवं अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन में संशोधन किये जाने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।  जिस ग्राम नगरी क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद की पूर्ति की जानी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी/ नगरी क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना आवश्यक है, अन्य ग्राम/ वार्ड की महिला आवेदन हेतु पात्र नहीं है। आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी (12वी उत्तिर्ण ) अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र 4 जुलाई 2025 तक केवल ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त किये जायेगें। ऑफलाईन प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदिका द्वारा रिक्त पदों हेतु ऑनलाईन भरते समय की आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्र PDF Format में अपलोड किये जायेगें। आवेदन के उपरांत आवेदन में संशोधन की सुविधा निर्धारित अवधि हेतुही उपलब्ध होगी। ऑनलाईन माध्यम से भरे गये आवेदन के प्रिंटऑउट की प्रति संबंधित आवेदिका द्वारा सुरक्षित रखी जायेगी।  विभाग के संचालनालय, संभागीय संयुक्त कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय को प्रेषित नियुक्ति संबंधी आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जावेगा। केवल ऑनलाईन आवेदन ही मान्य होगें। ऑनलाईन आवेदन भरने की सुविधा MP Online द्वारा तैयार "चयन पोर्टल" (http://chayan.mponline.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन MP Online द्वारा स्थापित कियोस्क के माध्यम से या स्वंय MP Online के पोर्टल पर जाकर भर सकते है। MP Online द्वारा भरे जाने वाले आवेदन हेतु शुल्क राशि रूपये 100/- एवं 18% GST निर्धारित है।  MP Online से संबंधित समस्या निराकरण हेतु हेल्पलाईन नंबर- 0755-6720208 है।  जिन आंगनवाड़ी केन्द्रो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये विज्ञप्ति जारी की जा रही है, उनके संबंध में यदि कलेक्टर/अपर कलेक्टर/संभागीय आयुक्त/अपर आयुक्त के न्यायालय अथवा माननीय उच्च न्यायालय में यदि कोई वाद प्रचलित है अथवा भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई वाद निर्मित होता है तो माननीय न्यायालय का निर्णय अंतिम होगा अर्थात् चयन एवं नियुक्ति माननीय न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगी।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की संख्या/विज्ञप्ति रिक्त पदों में परिवर्तन का अधिकार विभाग का होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE