खरगोन। शहर सहित जिलेभर में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी रिमझिम बारिश होती रही। रुक- रुककर हो रही बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला तो वही राहगिरों ने भी भीगने का आनंद लिया। हालांकि बारिश ने नपा के जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। फिलहाल तेज बारिश नही होने के बाद भी हल्की बारिश में ही सडको पर पानी भरने लगा है। मानसून के धीरे- धीरे हो रही सक्रियता से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तहसील कार्यालय स्थित मौसम वैधशाला में न्यूनतम तापमान 19.8 व अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।