छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा सूरजपुरा कलां के हरिजन और आदिवासी मोहल्ले में गंदे पानी के जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। उनके घरों में पानी भरने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी निकासी का एक नाला था जिसे कुछ लोगों ने बंद कर दिया है।
आज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नाले को दोबारा खुलवाने और समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।