BREAKING NEWS
श्रावण सोमवार पर खात्याखेड़ी से निकली भव्य.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 1:06 pm
KHABAR : एमपी के इस शहर में होगा जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 25 और 26 जून को किया जाएगा। जिला विज्ञान अधिकारी आरके चेलानी द्वारा जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में गठित की गई समितियों के कार्य और व्यवस्था की संयुक्त कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी  इंदौर द्वारा समीक्षा की गई। प्रदर्शनी के आयोजन के सम्बंध में क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मन्दिर गर्ल्स हायर सेकेंडरी, साउथ राजमोहल्ला इंदौर का कार्यक्रम स्थल के लिए चयन किया गया है। बैठक में पंजीयन समिति, मॉडल कक्ष प्रभारी, व्यवस्था समिति आदि के नोडल अधिकारी द्वारा अपने अपने कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों के द्वारा अपने वैज्ञानिक रुचि के अनुसार तैयार मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल का ज्यूरी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और चयनित मॉडलों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी पर भेजा जाएगा।

इंदौर जिले में सत्र 2023-24 में 691 छात्रों द्वारा इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर आइडिया अपलोड किया गए थे, इनमें से 72 छात्रों के आईडिया छप्थ् अहमदाबाद द्वारा चयन किये गए। इसी प्रकार 2024-25 के लिए जिले के 1082 छात्रों द्वारा अपने आइडिया अपलोड किया गए थे, उनमें से 72 आइडिया छप्थ् अहमदाबाद द्वारा चयनित हुए । तकनीकी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित छात्रों के खाते में 10 हजार रूपये की राशि प्रति छात्र दी गई है। इस राशि से छात्र अपने आइडिया के आधार पर मॉडल / प्रोटोटाइप बनाकर प्रदर्शित करेंगे। उपरोक्त छात्रों में से 10ः छात्रों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में नरेन्द्र जैन एडीपीसी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर, आभा जौहरी प्राचार्य क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मन्दिर गर्ल्स हायर सेकेंडरी और समितियों के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजीव जैन, दिनेश मनोरे, शिवनारायण कोगे, अजय गडकरी, प्रकाश शिरवलकर, सपना हूमड़, सुभाष जोशी, मनोज खोपकर  समिति सदस्यों के साथ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE