BREAKING NEWS
KHABAR : नवांकुर सखियों का सम्मेलन, पर्यावरण.. <<     KHABAR : सावन में निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा,.. <<     नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट,.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर कालेश्वर देव मंदिर में हुआ.. <<     KHABAR : सेगांव में दशोरा नागर समाज ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर आंकली में पंचमुखी बालाजी और.. <<     KHABAR : तीन जॉइंट कलेक्टर बने अपर कलेक्टर, पांच.. <<     नागपंचमी और श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर भाटखेड़ी में निकली भगवान.. <<     BIG VIDEO: ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम!.. <<     BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 1:15 pm
KHABAR : शासकीय सेवा के लिए मुस्कुराते हुए कराए दस्तावेज परीक्षण, पहले दिन 180 युवाओं ने ऊर्जा विभाग के पदों के लिए परीक्षण में लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मप्र ऊर्जा विभाग के अधीन बिजली कंपनी के विभिन्न पदों के लिए चयनित युवाओं के दस्तावेजों का परीक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन कुल 180 युवाओं ने दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया में प्रसन्नता के साथ भाग लिया।

पोलोग्राउंड इंदौर में तीन स्थानों पर दस्तावेज परीक्षण के लिए कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमें गठित कर सोमवार सुबह कार्य प्रारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के  मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री कामेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। दोनों ही अधिकारियों ने युवाओं से चर्चा की, दस्तावेज भी देखे। पहले दिन इंदौर के कंपनी मुख्यालय की टीमों ने जूनियर इंजीनियरों पदों के लिए सफल 34 युवाओं के दस्तावेजों का परीक्षण किया, वहीं इंदौर रीजन की टीमों ने कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के पदों के लिए चयनित 79 उम्मीद्वारों के दस्तावेजों का मिलान किया। इसी तरह उज्जैन में 67 युवाओं की दस्तावेजों की जांच ज्योतिनगर स्थित मप्रपक्षेविविकं परिसर में की गई। मुख्य महाप्रबंधक श्री चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर, उज्जैन में दस्तावेज परीक्षण के लिए अनुभवी टीमें गठित कर प्रभावी व्यवस्था की गई हैं। परीक्षण अगले दो दिन और चलेगा, जिसमें लाइनमैन, सहायक प्रबंधक मासं, सहायक प्रबंधक सूप्रौ समेत अन्य पदों पर चयनित उम्मीद्वारों के दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा। लाइनमैन के लिए चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण भी होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE