मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
देर शाम7 बजे मनासा शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी निवासी 16 वर्षीय बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर लिए जिसे परिजन दोपहर 12 बजे करीब मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा पर डॉक्टरों द्वारा उपचार कर भर्ती किया गया।उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए देर शाम 6 बजे करीब जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। वही मनासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। हालांकि नाबालिक बालिका के जहरीले पदार्थ का सेवन करने का कारण अज्ञात है।