BREAKING NEWS
REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 4:51 pm
KHABAR : कूनो वापस नहीं लौट रही गामिनी, शावकों के साथ रिहायशी इलाकों में चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, भूख मिटाने मादा चीता ने किया गाय का शिकार, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी, जो अपने चार शावकों के साथ पिछले साल मार्च में खुले जंगल में छोड़ी गई थी, अब पार्क में वापस नहीं लौट रही है। यह चीता अपने शावकों के साथ लगातार रिहायशी इलाकों में घूम रही है। गसवानी कस्बे के पास विजयपुर-धोबनी मुख्य मार्ग पर गामिनी और उसके शावकों को कई बार देखा गया है।


भूख मिटाने गाय का किया शिकार 
हाल ही में, भूख मिटाने के लिए गामिनी ने एक गाय का शिकार किया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। इस इलाके से होकर हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करके छिमछिमा मंदिर जा रहे हैं, और चीतों को देखकर वे भयभीत हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चीतों का रिहायशी क्षेत्रों में आना अब आम बात हो गई है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।


दहशत में इलाके के लोग 
वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखने की बात कही है, लेकिन स्थानीय लोग प्रशासन से चीतों को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या 26 है, जिनमें 14 शावक शामिल हैं, और यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। लेकिन गामिनी और उसके शावकों का रिहायशी इलाकों में आना स्थानीय लोगों के लिए एक नई चुनौती बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE