BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 8:02 pm
KHABAR : नीमच जिले के सिंगोली में भादवि बीज पर धूमधाम से निकाली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघवंशी समाज सिंगोली द्वारा अपने आराध्य देव बाबा रामदेव की भादवि बीज के अवसर पर वार्ड 14 स्थित बाबा रामदेव मंदिर से दोपहर 2 बजे ढोल ढमाकों और डीजे के साथ बाबा रामदेव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और पूजा अर्चना कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, अल्प संख्यक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश जैन, राजकुमार छीपा, ओमप्रकाश बलाई आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर बाबा रामदेव जी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवक युवतियां बाबा रामदेव जी के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। 
बाबा रामदेव जी की शोभा यात्रा नगर के वार्ड 14 से प्रारंभ होकर, अहिंसा पथ, बापू बाजार, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा होते हुए देर शाम मेघवंशी समाज पंचायती नोहरे  पर महा आरती प्रसाद वितरण के बाद समापन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE