BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 5:53 pm
NEWS : हर्षाेल्लास से निकाली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 91 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति भादवा सुदी बीज पर निकाले जाने वाली सालवी समाज के आराध्य बाबा रामदेव जी की जिलास्तरीय 10वीं शोभायात्रा सोमवार 25 अगस्त को हर्षाेल्लास से निकाली गई। इसके पश्चात् समाज का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
सोमवार को प्रातः 9ः30 बजे पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत द्वारा सुभाष चौक पर हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, नवरतन जीनगर, बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य संयोजक हंसराज सालवी, रतनलाल सालवी ने बताया कि शोभायात्रा शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता चंदेरिया चौखला अध्यक्ष मदनलाल सालवी, महासभा अध्यक्ष राजेन्द्र सालवी, सावा चौखला श्यामलाल सालवी ने की व विशिष्ठ अतिथि चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर भाटी, मातृकुण्डिया ट्रस्ट अध्यक्ष शंकरलाल सालवी, रमेश चन्द्र बलाई, पहलवान सालवी, भूपेन्द्र सालवी, सोनू सालवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य, जिलास्तरीय प्रतिभावान छात्र, छात्रा, 10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले समाज के रक्तदाता, समाज के भामाशाह एवं नवपदस्थापित कर्मचारियों सहित बोर्ड की 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं का उपरना ओढ़ा कर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मदनलाल सालवी, हंसराज सालवी, रतनलाल सालवी, मन्नालाल सालवी, अम्बालाल सालवी, प्रहलाद पांडोली, किशोर सालवी, देवकृष्ण सालवी, प्रभुलाल बोदियाना, भगवानलाल सालवी, दिनेश सालवी, किशनलाल सालवी, केवलराम सालवी, कालूराम बड़ोदिया, रोशनलाल सालवी, रतनलाल पाटनिया, मुकेश भंडारिया, राजूलाल पांडोली, भामाशाह रमेश सालवी, नगर अध्यक्ष दीपक सालवी, नगर मंत्री मुकेश सालवी, डालचंद सालवी, जगदीश सालवी, मांगीलाल सालवी, गंगरार मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सालवी, सरपंच गोवर्धन सालवी, प्रकाश रोलाहेड़ा, सागर सालवी, प्रहलाद सालवी, देवीलाल सालवी, गोपाल सालवी, हीरालाल सालवी आदि उपस्थित रहे। संचालन हंसराज सालवी, दिनेश सालवी ने किया। आभार मन्नालाल सालवी, श्यामलाल सालवी ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE