BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 4:34 pm
KHABAR : वेब जीआईएस 2.0 में तकनीकी खामियों से पटवारी नाराज, ओटीपी की समस्या से लेकर गलत खसरा दर्ज होने तक की शिकायत, ज्ञापन सौंपा, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश जिला पटवारी संघ ने वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर सोमवार को छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ ने बताया कि नए सिस्टम में कई गंभीर खामियां हैं।


नामांतरण और व्यवहार संबंधी कार्यों में ओटीपी समय पर नहीं आ रहा है। इससे किसान और पटवारी दोनों परेशान हैं। मानचित्र और नक्शा संचालन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। खसरे गलत कॉलम में दर्ज हो रहे हैं। इससे जमीन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


नए सिस्टम के लिए नहीं दिया गया प्रशिक्षण
कोर्ट केस और नामांतरण के मामलों में कार्रवाई रुक गई है। नए सिस्टम के लिए पटवारियों को कोई प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। संघ ने मांग की है कि जब तक समस्याएं दूर नहीं होतीं, पुराना सिस्टम चालू रखा जाए।


12 अगस्त को प्रदेश सचिव को ज्ञापन दिया था
जिला अध्यक्ष रामकुमार अवस्थी ने कहा कि 12 अगस्त को प्रदेश सचिव को ज्ञापन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फार्मर रजिस्ट्री का दबाव बढ़ रहा है। तकनीकी समस्याओं के कारण काम में देरी हो रही है।


व्यापक आंदोलन किया जाएगा- संघ
पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संघ ने तुरंत तकनीकी टीम गठित करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE