BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 5:48 pm
BIG NEWS : जिला कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग विभाग के तत्वाधान एवं जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में शहर कोतवाली के समक्ष लगायी चौपाल, किसानो को पर्याप्त फसल बीमा नही मिलने एवं बिजली बिलो के विरूध्द जताया रोष, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में पिछले दिनो किसानो को प्राकृतिक आपदा एवं अन्य कारणो से क्षतिग्रस्त फसलो का बीमा डाला गया। मंदसौर जिले में कृर्षि विभाग एवं शासन द्वारा कराये गये सर्वे के आधार पर डाले गये फसल बीमा भेदभावपूर्ण एवं अपर्याप्त आने के कारण मंदसौर जिले के अन्नदाता किसान न केवल दुखी है बल्कि भाजपा सरकार के प्रति गहरा रोष भी है। इसी तरह मंदसौर नगर में लगाये गये विद्युत के स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे मनमाने बिलो के कारण भी नागरिको में गहरा रोष है। इसी रोष की अभियक्ति हेतु जिला कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के तत्वाधान एवं जिला पंचायत सदस्य एवं पिछडा वर्ग विभाग अध्यक्ष दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। गांधी चौराहा, जिला कांग्रेस कार्यांलय से निकाली गयी आक्रोश रैली शहर कोतवाली पर समाप्त हुई जहां पर कृषि विभाग, विघुत विभाग एवं जिला सहकारी बैको के विरूध्द आक्रोशित किसानो एवं नागरिको ने चौपाल लगाते हुये तीनो विभागो के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।

 

जिला कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह चौहान ने कहा कि कृर्षि विभाग ने दावा किया कि उसके द्वारा सेटेलाईट सर्वे के आधार पर नुकसानी का आंकलन किया गया है लेकिन कमाल की बात है कि इस सर्वे में एक ही गांव पास-पास के खेतो मे समान रूप से हुई नुकसानी का आंकलन अलग-अलग किया गया। बिना किसानो की सहमति से सोसायटीयो द्वारा फसल बीमा की किश्ते वसुली गयी लेकिन प्रभावित किसानो को ऊंट के मुंह में जीरे के समान फसल बीमा की राशि दी गयी। इसके साथ ही उन्होने मंदसौर नगर में लगाये गये स्मार्ट मीटर के कारण आम नागरिको के दो हजार से लगाकर 15 हजार रूपये के मनमाने बिलो पर विद्युत विभाग के अधिकारियो को चेतावनी भरे लहजे में सुधार हेतु कहा।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमसिंह भाटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविदंसिंह पंवार, जिल महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण सुरेश पाटीदार ने जिले में बांटे गये फसल बीमा का आधार, मापदंड आदी अनेक प्रश्न मौके पर आये अधिकारियो से किये। विरेन्द्रसिंह हाडा, भवानीशंकर धाकड, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शीतलसिंह बोराना, यूनूस मेव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर गोयल, कांग्रेस नेता विजेश मालेचा, बाबु खां मेवाती, कांग्रेस नेता रंगलाल धनगर, किसान नेता कमलेश्वर पटेल आदी ने भी आक्रोश रैली को संबोधित किया।

 
सिर्फ ज्ञापन नही बल्कि अधिकारियो को अपने साथ बिठाकर ली क्लास
जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम लिक से हटकर रहा। आंदोलन के दौरान शहर कोतवाली के समक्ष ज्ञापन की औपचारिकता करने की बजाय अधिकारियो के समक्ष गहरा रोष प्रकट किया गया। कृर्षि विभाग के अधिकारी श्री रविन्द्र मोदी को अपने साथ नीचे बिठाकर फसल बीमा की विसंगतियो को सिलसिलेवार ढंग से रखा। इस दौरान किसानो ने अपनी मालवी भाषा में कृर्षि विभाग से अधिकारियो से प्रश्न किया कि अगर नुकसान एक समान हुआ है, और सर्वे सेटेलाईट से हुआ है तो फिर फसल बीमा की राशि एक को मिली और दुसरे को क्यो नही। किसानो द्वारा दागे गये प्रश्नो से अधिकारी असहज दिखाये दिये। पिछडा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष श्याम जाट, ग्रामीण किसान सुरेश व्यास, कांग्रेस नेता कोमलराम बघेरिया आदी ने फसल बीमा भेदभावपूर्ण तरिके से देने का आरोप सरकार के माध्यम से बीमा कंपनी पर लगाया।

 

झोपडी में रहने वाली एक महिला का बिल 18 हजार आया
आक्रोश रेली के दौरान मंदसौर के नेताओ के निशाने पर विघुत विभाग रहा।  विघुत विभाग के मंदसौर शहर के उप अभियंता पियूष पंवार के समक्ष जिला महिला कांगेस अध्यक्ष रूपल संचेती ने झुग्गी झोपडी में रहने वाली महिला के आये 18 हजार रूपये के बिल का मामला उठाया। उन्होने कहा कि दस बाय 12 के कमरे में रहने वाली अकेली महिला का बिल आखिर इतना कैसे हो सकता है। स्मार्ट मीटर जनता का आर्थिक शोषण कर रहा है।  जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेश भाटी ने विद्युत उपकरण की खपत क्षमता घटन के बावजुद भारी भरकम बिलो पर आश्चर्य प्रकट किया। इस दौरान नेहा कनक मल जैन आदी  द्वारा स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे बिजली बिलो की विसंगति पर रोष जताया गया। इस दौरान आम नागरिको की असहमति के अनिवार्यता के प्रश्न पर विभाग द्वारा गजट नोटिफेशन का हवाला देते हुये सहमति अनिवार्य नही होने की बात कही।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष संदीप सलोद, सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवडा, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अनिस मंसुरी, रामचंद्र करूण नारायणगढ,युवा नेता राघव शक्तावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रीतिलालसिंह राणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद खलिल शेख, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रघुराजसिंह लोगनी, कांग्रेस नेता महेश पाटीदार, सुरेश टेलर नगरी, कांग्रेस नेता मजहर खान, पार्षद प्रतिनिधि साबिर हुसैन, सम्यंक जैन, सुभाष पाटीदार नारायणगढ, विजय जैन चौधरी, कमलेश सोनी लाला, महिला नेत्री वर्षा सांखला, कुमकुम सिसोदिया, दिलीप गुर्जर झिरकन, जितेन्द्र सोपरा, अशांशु संचेती, माजिद चौधरी, रईस मंसुरी, अकरम खान, अरबाज खान, वसीम खान, समीर मंसुरी, अशफाक मंसुरी, कपिल सुरावत, तरूण बरोला, धीरज धाकड, सीताराम गुर्जर, गोकुल गुर्जर, मुकेश धनगर सुरी,  शंकरलाल हरचंदी, हरिश धाकड धमनार, मुकेश धाकड धमनार, मुलचंद्र प्रजापत राकोदा, वेद शर्मा, कांग्रेस नेता बालाराम गुर्जर, वहीद जैदी, मनोहर सोनी मामा, अभय बेरागी, युवराजसिंह सिसोदिया, शंकर मालवीय, पंकज देवडा, कन्हैयालाल कोलवा, नाथुसिंह पटेल, पियुष जैन, कैलाश शर्मा, जीवन जाट, परमेश्वर गुर्जर, रघुवीर भाटी, ईश्वर चौहान, पवन गेहलोत, प्रणय धाकड, आदी अनेक बडी संख्या में किसान एवं आमजन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस पिडछा वर्ग विभाग अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह चौहान ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE