BREAKING NEWS
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 4:07 pm
KHABAR : 92 एकड़ जमीन पर 2178 रुपए मुआवजा, किसान राशि पीएम को लौटाने पहुंचा कलेक्ट्रेट,  बोला- बीमा कंपनी ने किया मजाक, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। किसान आक्रोश मोर्चा के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर फसल बीमा राशि को लेकर विरोध जताया। सोनतलाई गांव के किसान ब्रजमोहन विश्नोई ने फसल बीमा में मिली 2178 रुपए की राशि प्रधानमंत्री को वापस करने का प्रयास किया।


ब्रजमोहन के परिवार की 92 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने 1354 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रीमियम जमा कराया था। लेकिन बीमा कंपनी ने मात्र 23 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया।


समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन करेगा
एडीएम पुरुषोत्तम कुमार ने किसानों से ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन करेगा। शासन स्तर की समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।


बीमा कंपनी की लापरवाही से मजाक बन रहा
किसान आक्रोश मोर्चा के पवन विश्नोई ने बताया कि जिले के कई गांवों में यह राशि भी नहीं मिली है। बीमा कंपनी की लापरवाही से किसानों का मजाक बन रहा है। किसानों को जमा कराए गए प्रीमियम से भी कम राशि दी गई है।


किसानों की प्रमुख मांगों में पिछले वर्ष का फसल बीमा सर्वे डेटा, वर्तमान सोयाबीन और मक्का फसल का मुआवजा, रबी सीजन के लिए उर्वरक वितरण और फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शामिल हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE