BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 11:37 am
NEWS : भादवी बीज पर 50 यूनिट रक्तदान सहित हुए विविध आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डॉ भीमराव अंबेडकर ब्लड फाउंडेशन व बैरवा विकास समिति द्वारा जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव जी की भादवी बीज पर रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, नृत्य प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन सिख गुरुद्वारा के कम्युनिटी हॉल में 24 अगस्त रविवार को किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि बाबा रामदेव जी के जन्म जयंती के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक चला जिसमे 50 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। रक्तदान में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की टीम का सहयोग रहा।
बैरवा ने बताया कि रक्तदान के बाद समारोह में नृत्य और फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिया आयोजित हुई जिसमें समाज के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने मराठी, पंजाबी, कथक, आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने रामदेव जी, सीता, मीरा, कृष्ण, राधा, फौजी, भगत सिंह, हनुमान जी, मां लक्ष्मी बाई, भारत माता, आदिवासी जैसे आकर्षक रूप धारण किये जिसकी मौजूद लोगों ने प्रशंसा की।
समारोह के मुख्य अतिथि बिरला हॉस्पिटल के डॉ. बीएल बैरवा व महाराणा प्रताप कॉलेज निर्मल देसाई ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके दिलाये अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समाजजनों को बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करने की बात कही।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनोज बैरवा ने सभा को संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए समाज विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ होती है लेकिन आजकल युवा नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। उन्होंने परिजनों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर मॉनिटरिंग रखे ताकि उनके भविष्य को संवारा जा सके। उन्होंने समारोह में पधारे सभी समाज के वरिष्ठजनों, अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान पूर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी बंशीलाल जारवाल, चुन्नी लाल जोनवाल, रविन्द्र जोनवाल, छितर बड़ोदिया ने भी संबोधित किया।
संस्था के मीडिया प्रभारी कुसुम कांत जारवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की कालिका यूनिट की दुर्गा रेगर व बीना शर्मा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये व गुड टच व बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान पुलिस की एप्लीकेशन के बारे में भी बताया।
इस मौके पर बैरवा समाज, मीणा समाज, रेगर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व महिला, पुरुष मौजूद रहे। समारोह में छगनलाल चावला संस्थापक अंबेडकर विचार मंच, कालू लाल बैरवा रविदास सत्संग मंडल, शिक्षा विभाग से रविंद्र जोनवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस समारोह मंे संस्था के मुकेश बेनवाल, रतन बड़ोदिया, अशोक बोर्या, संदीप शाह, कमलेश बंशीवाल, जय रोशन, वीरेन्द्र जोनवाल, जितेन्द्र जोनवाल, भैरू बोर्या, रतन लोदवाल, दीपक बोर्या, दिनेश जोनवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE