BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 10:54 am
KHABAR : नीमच जिले के चीताखेड़ा में धूमधाम से मनाया महावीर जन्मोत्सव, सुबह से ही जिनालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह गूंजे जयकारें, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। पर्यूषण महापर्व के अवसर पर रविवार को पूरे नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिनालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और नगर में जगह-जगह “त्रिशला नंदन वीर की जय, महावीर की जय” के जयकारे गूंजते रहे।

श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में विराजमान कर भव्य वरघोड़ा निकाला गया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा और अक्षत से स्वागत किया गया। श्रद्धालु नाचते-गाते और डांडिया खेलते हुए प्रभु की महिमा का गुणगान करते चले।

दोपहर में श्री चंद्रप्रभ जिनालय पर कल्पसूत्र वाचन आचार्य राजू खिमेसरा द्वारा किया गया। जैसे ही माता त्रिशला के 14 स्वप्न और भगवान महावीर का जन्मवृत्तांत सुनाया गया, जिनालय घंटियों-घड़ियालों की ध्वनि और जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने केसर छापे लगाए, श्रीफल फोड़े और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयाँ दीं।

विभिन्न लाभार्थी परिवारों ने पालना झुलाने, आरती, केसर छापे और बोलियों का लाभ लिया। आयोजन के अंत में प्रभावना वितरण किया गया। इस भव्य जन्मोत्सव में श्री चंद्रप्रभ जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सगरावत, सचिव शांतीलाल सगरावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE