BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 3:21 pm
KHABAR : नीमच में गणेश उत्सव की धूम, बाजारों में सजी दुकानें, खासतौर पर बढ़ी इन मूर्तियों की मांग, दस दिनों तक दिखेगा उत्साह, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में गणेश चतुर्थी का दस दिवसीय महापर्व शुरू होने जा रहा है और पूरा नगर भक्ति के रंग में रंग चुका है। घरों, दुकानों और पंडालों में गणेशजी को विराजित करने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
शहर के बाजारों, विशेषकर टैगोर मार्ग पर गणेश मूर्तियों की दुकानों पर रौनक देखी जा सकती है। यहाँ एक इंच से लेकर आठ फीट तक की मूर्तियाँ उपलब्ध हैं। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार बाल गणेश, लालबाग के राजा, रथ वाले गणपति, सिद्धिविनायक, खजराना गणपति सहित विभिन्न रूपों की मूर्तियाँ खरीद रहे हैं।
इस बार खासतौर पर इको-फ्रेंडली मूर्तियों की माँग बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार, लोग पीओपी मूर्तियों की बजाय मिट्टी की मूर्तियाँ ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में बाजार की रफ्तार धीमी है, लेकिन भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है।
गणेशोत्सव के ये दस दिन नीमच में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा संगम प्रस्तुत करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE