खरगोन। जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के पालोना के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस बीच पुलिस ने अंधेकतल की गुत्थी का खुलासा करके चार लोगों को हिरासत में लेकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
दरअसल एक ट्रैक्टर शोरूम पर काम करनेवाले युवक की प्रेमिका से ट्रैक्टर मालिक के अवैध संबंध थे इस बात की भनक युवक को लगी तो मालिक ने युवक को मारने की योजना बनाई।उसे ग्राहक बनकर अकेले में बुलाया और गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। वही साईबर टीम ने मुस्तैदी दिखाकर घटना का खुलासा किया।