BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2025, 11:56 am
KHABAR : शासकीय संभागीय औद्योगिक संस्थान में जीएसटी में ऑनलाईन कार्यों की व्यवहारिक जानकारी से अवगत कराने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने किया प्रशिक्षण का आयोजन, बोगस पंजीयन एवं कर अपवंचन रोकथाम को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जीएसटी में ऑनलाईन कार्यों की व्यवहारिक जानकारी से अवगत कराने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग उज्जैन संभाग द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय संभागीय औद्योगिक संस्थान उज्जैन पर किया गया जिसमें उज्जैन के वृत्त, देवास, राजगढ तथा शाजापुर वृत्त के करीब 80 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण रीता चतुर्वेदी संयुक्त आयुक्त उज्जैन संभाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मास्टर ट्रेनर्स प्रीति जौहरी, संयुक्त आयुक्त, मुख्यालय, संगीता सिंह भदौरिया, उपायुक्त उज्जैन वृत्त 1, विजय रावत उपायुक्त देवास, दिलीप धाकड, सिस्टम एनॉलिस्ट, मुख्यालय इन्दौर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जीएसटी प्राईम पोर्टल पर प्रदर्शित रिपोर्ट के माध्यम से बोगस पंजीयन एवं फर्जी आईटीसी पॉसऑन करने वाले डीलरों की पहचान एवं संदिग्ध डीलरों पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को हँड्स ऑन सेशन के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से पोर्टल पर रिपोर्ट्स का विश्लेषण करना सिखाया गया जिससे उन्हें व्यवहारिक दक्षता प्राप्त हो सके और इन रिपोर्ट्स के आधार पर संदिग्ध डीलर्स की पहचान की जाए तथा समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिसिपल केएल सुनहरे द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE