BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 3:17 pm
NEWS : हम अपने विचारों को सकारात्मक बनाएं ताकि प्रकृति में भी सकारात्मक तरंगे फैले - डॉ सुनीता दीदी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर माउंट आबू से पधारे शिव शक्ति लीडरशिप के सदस्य ब्रह्माकुमारी डॉक्टर सुनीता दीदी ने सभी मातृशक्ति को यह संदेश दिया कि आज मनुष्य का ध्यान केवल अपनी सुविधा और भौतिकता तक सीमित रह गया है। हमने जरूरत से अधिक चीज बनाई और उसका प्रयोग किया आज हम सभी यह कैसे मुकाम पर है, जहां तरक्की तो है और उसकी कीमत भी हम बढ़ती गर्मी और ला इलाज बीमारियों के रूप में चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने विचारों को सकारात्मक बनाएं ताकि प्रकृति में भी सकारात्मक तरंगे फैल जाए और हमारे आसपास का सकारात्मक वातावरण रहे। 


उन्होंने बताया कि सहज राजयोग के द्वारा हमारा संबंध परमपिता परमात्मा से जुड़ जाता है और हम उनके बच्चे कहलाने के नाते उनकी संपूर्ण संपत्ति के मालिक बन जाते हैं। जैसे हमारे पिता शांति सुख के सागर है प्यार के सागर है तो हमारे अंदर भी वह प्यार पवित्रता शांति खुशी आने लगती है, और हम सहज ही नकारात्मक चीजों से बुराइयों से सेफ रहते हैं। राजयोग के ध्यान से हमारे जीवन में देवीय गुणों का संचार होता है। जैसे सदा हर्षित रहना, चरित्रवान बनना, विपरीत परिस्थितियों का सामना करना, अपकारी पर भी उपकार करना। सहज राजयोग का नियमित अभ्यास करने से हमारा जीवन तनाव मुक्त अवश्य बनता है, और हमारे पारिवारिक जीवन सुख शांति और समृद्धि से भरपूर होता है।

 
राज योगिनी आशा दीदी ने डॉक्टर सुनीता दीदी का पगड़ी ऊपरना पहना कर सम्मान किया। अखिल भारतीय महेश्वरी महिला संगठन सदस्य कुंतल तोषनीवाल द्वारा दीदी को सम्मानित किया गया, सुशीला लड्ढा एवं माहेश्वरी समाज द्वारा भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व लेखा अधिकारी प्रहलाद राय हैड़ा निर्मला बहन भानु बहन मीना मूंदड़ा बीके बालकिशन भाई बेला बहन गीता बहन आदि द्वारा दीदी को सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE