BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 4:10 pm
BIG NEWS : अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इतने किलो अफीम के साथ धराया अनिल और धर्मेंद्र, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जीरन थाना पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मप्र एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

घटना का विवरण-
दिनांक 27 जुलाई 2025 को जीरन पुलिस टीम द्वारा हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई। आरोपी ने पानी की प्लास्टिक बोतल को नीचे से काटकर उसमें विशेष स्कीम बनाकर उसमें अफीम छिपा रखी थी।

पुलिस ने मौके से आरोपी अनिल पिता रामलाल बागरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बामनिया थाना नीमच सिटी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है, बरामद की गई।

सहअभियुक्त की गिरफ्तारी
पूछताछ में अनिल ने बताया कि अफीम उसे धमेन्द्र पिता राधेश्याम पाटीदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामनिया थाना नीमच सिटी से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने अगले दिन, दिनांक 28 जुलाई 2025 को धमेन्द्र पाटीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
- अनिल पिता रामलाल बागरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बामनिया, थाना नीमच सिटी
- धमेन्द्र पिता राधेश्याम पाटीदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामनिया, थाना नीमच सिटी

जब्त सामग्री- 
- 01 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम अनुमानित बाजार मूल्य 1,20,000/-

सराहनीय योगदान-
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE