BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2025, 3:59 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी चौकी पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब सफेद रंग की आल्टो कार से रवाना हुए तस्कर तो रास्ते में की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, अब सलाखों के पीछे रहेंगे दिलीप और विकास, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की पिपलिया मंडी चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 16 किलो 330 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


चौकी प्रभारी धर्मेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की मारुति अल्टो कार (क्रमांक एमपी 44 सीए 5884) में दो व्यक्ति डोडाचूरा लेकर खात्याखेड़ी रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। कार में रखे सूटकेस से कुल 16 किलो 330 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 34 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र कमल सिंह, जाति सोंधिया राजपूत, निवासी डोरवाड़ा, थाना नारायणगढ़ और 24 वर्षीय विकास पुत्र रामरथ बिश्नोई, निवासी बनेऊ, जिला फलोदी (राजस्थान) शामिल हैं।

एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज- 
चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 8/15 और 29 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE