BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 7:38 pm
BIG NEWS: राजस्थान पुलिस के फिर हत्थें चढ़े दो तस्कर, मोटर साईकिल पर 11 किलो डोडाचूरा जप्त, नीमच से निकला था आरोपी डोडाचूरा लेकर, पढ़िए रेखा खाबिया की रिपोर्ट

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई। बिजयपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 11 किलो 460 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध परीवहन के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व जाब्ता एएसआई जयसिंह, कानि. रणजीत सिंह, जोगेन्द्र, रामस्वरूप व भागीरथ द्वारा मंगलवार को बिजयपुर थाना क्षेत्र में सेमलिया से माणकपुरा जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी की गई। इसी दौरान दो व्यक्ति एमपी की तरफ से अवैध डोडाचुरा मोटरसाईकिल पर लेकर आते हुये आये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसे पुलिस जाब्ता द्वारा पिछा कर पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चैक किया गया तो एक कैरी बैग मे 11 किलो 460 ग्राम डोडाचूरा पाया गया।

उक्त मोटर साईकिल व डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी एमपी के नीमच जिले के जावद थानांतर्गत खेर खेड़ा निवासी 23 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रोडूमल बंजारा व चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थानांतर्गत महेसरा निवासी 25 वर्षीय कैलाश पुत्र शंकर लाल हजूरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE