BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 7:32 pm
NEWS: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व मारपीट का मामला, निम्बाहेड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़िए रेखा खाबिया की रिपोर्ट

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने व मरने मारने की धमकी देने वाले आरोपी सोहेल अली को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पूर्व में मारपीट के चार प्रकरणों में लिप्त पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार गत 25 जुलाई को नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर रिपोर्ट देकर बताया कि पिछले दो साल से निम्बाहेड़ा थानांतर्गत साकरिया निवासी सोहेल पुत्र साबिर अली से उसकी इन्स्टाग्राम पर जान पहचान हुई, तब से सोहेल अली बार-बार मैसेज करता था और न मिलने पर अपशब्द व मारने की धमकी देता और मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता था। उसी दिन वह उसकी मां के साथ इन्द्रा कॉलोनी चौराया पर मेले मे कुछ सामान लेने आये थे जहां सोहेल ने उसे पकडकर मेले से बाहर खींच लाया और उसके साथ मारपीट कर फोन तोड कर फेंक दिया और अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा तथा न जाने पर मरने मारने की धमकिया देने लगा। पीड़िता की रिर्पोट पर प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पु.नि. द्वारा गहनता से अनुसधांन किया गया।

घटना के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिए गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में अनुसधांन अधिकारी रामसुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा व जाब्ता हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, विजय सिंह, रणजीत, रामचन्द्र, राकेश व हेमन्त द्वारा मामले हाजा में अथक प्रयास करते हुए तकनिकी साक्ष्यों की सहायता से वांछित आरोपी सदर निम्बाहेड़ा थाने के साकरिया निवासी 24 वर्षीय सोहेल अली पुत्र साबिर अली मुसलमान उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पोक्सो एक्ट व जे.जे. एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे गहनता अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE