BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने मक्सी में निर्माण कार्यों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरी के माल की तलाश में पुलिस की.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     BIG NEWS : धनतेरस से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: मासूम बेटी.. <<     30 हजार पौधे लगाने का दावा, जमीन पर हरियाली.. <<     KHABAR : जयवर्धन के गढ़ में पहुंची दिग्विजय सिंह की.. <<     यूपी सरकार ने अपने नवनियुक्त मंडी सचिवों को.. <<     KHABAR : दिलीपपुरी हत्याकांड पर रतलाम में उबाल,.. <<     BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी.. <<     BIG UPDATE: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए नीमच के.. <<     KHABAR : मुलना स्टेडियम में 3 दिवसीय दीपांजलि मेला,.. <<     BIG NEWS : भानपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,.. <<     KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 3:54 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की भादसोड़ा थाना पुलिस और नेशनल हाईवे, जब कपड़े की गांठे व दवाईयों के कार्टून की आड़ में तस्कर ने अवैध मादक पदार्थ तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे पर नाकाबन्दी के दौरान एक कंटेनर से 144 किलो 80 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर उत्तरप्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंटेनर में कपड़े की गांठे व दवाईयों के कार्टून की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी भदेसर अनील शर्मा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी भादसौड़ा महैन्द्र सिंह उ.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई अमीचन्द, कानि. अरविन्द कुमार, प्रकाशचन्द्र, रतनलाल, संदीप द्वारा रविवार को चित्तौड़गढ़ से उदयपुर हाईवे स्थित सरहद बागुण्ड पर नाकाबन्दी करते हुए एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवा कर चौक किया तो उसमें कपड़े की गांठे व दवाईयों के कार्टून भरे हुए थे, जिन्हें हटाकर नीचे देखा तो कंटेनर में प्लास्टिक के कट्टो में भरा 144 किलो 80 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। 


उक्त कंटेनर व डोडाचूरा को जब्त कर कंटेनर चालक यूपी के बदायु जिले के बिसोली थानांतर्गत खजुरिया निवासी 43 वर्षीय ईबले हासन पुत्र अनावर अली को गिरफतार कर आरोपी के खिलाफ थाना भादसोड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में भादसोड़ा थाने के एएसआई अमीचन्द व कानि. अरविंद कुमार की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE