BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 3:17 pm
KHABAR : रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले नीमच के राखी व्यापारियों ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा आवेदन, बोले- एक सप्ताह की अनुमति दें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले नीमच के राखी व्यापारी इस साल भी टैगोर मार्ग पर अपनी अस्थाई दुकान लगाना चाहते हैं। व्यापारियों ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर 3 अगस्त 2025 से 9 अगस्त 2025 तक टैगोर मार्ग पर दुकानें लगाने की अनुमति मांगी है, जिसके बाद वे 10 अगस्त 2025 को दुकानें हटा लेंगे। 
राखी व्यापारियों ने अपने आवेदन में दशहरा मैदान के बजाय टैगोर मार्ग को चुनने के कई  कारण बताए हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में दशहरा मैदान में कीचड़ की समस्या इतनी विकट हो जाती है कि बहन-बेटियों का वहां तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता है। मिट्टी और गंदगी के कारण महिलाएं और बच्चे वहां आने से कतराते हैं, जिससे हमारा व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि टैगोर मार्ग पर पहले से ही मिठाई, कपड़े और अन्य राखी सामग्री बेचने वाली दुकानें लग चुकी हैं, जिससे यह क्षेत्र ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप-शॉप बन गया है। अगर राखी की दुकानें कहीं और लगाई जाती हैं, तो माताओं और बहनों के लिए सिर्फ राखी खरीदने के लिए अलग से इतनी दूर आना संभव नहीं होगा। इससे हमारा व्यापार बहुत प्रभावित होगा। राखी के व्यापारियों ने कलेक्टर से अपील की है कि वे उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और उन्हें टैगोर मार्ग पर दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान करें। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE