BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 10:30 am
KHABAR : नगर में निकला शिव डोला, हर हर महादेव के नारे से गूंजा शहर, भक्तों का लगा ताता, पढे़ निलेश मालाकार की खबर 

Share On:-

सनावद। पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में नगर में विशाल शिव डोला शोभायात्रा का श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शिव भक्तों के गगनभेदी जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया और सनावद नगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर हो गया। बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत भगवान शिव की शिव डोला यात्रा का श्रीगणेश किया गया। विधायक सचिन बिरला और आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और राष्ट्र की सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।तत्पश्चात भगवान शिव ने डोले में विराजमान होकर संपूर्ण नगर का भ्रमण किया और नगरवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा की। हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा बस स्टेंड पर पहुंची। बस स्टेंड पर नगरपालिका, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने विशाल स्टेज स्थापित कर शिव डोले पर पुष्पवर्षा की और सुसज्जित एवं सुंदर झांकी में विराजमान भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन-अर्चन किया।शिव डोला शोभायात्रा के दौरान भोपाल के सुप्रसिद्ध डीजे पर बज रहे भजनों एवं जलगांव के सुप्रसिद्ध ढोल-ताशे की थाप शिव भक्त नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। व्यायामशाला के युवाओं ने साहसपूर्ण कौशल का प्रदर्शन किया। मोरटक्का चौराहे पर रंगारंग आतिशबाजी की गई और भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। तीर्थ नगरी उज्जैन के अघोरी संतों ने भी भाग लिया और नगरवासियों को आशीर्वाद दिया। शिव डोला शोभायात्रा में महिलाएं और बालिकाएं पीतवस्त्र धारण कर भजन गाते हुए चल रही थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE