BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 12:36 pm
KHABAR : चंदेरी नगर पालिका में पिछले 6 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर पालिका कार्यालय में डाले ताले, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। जिले की चंदेरी नगर परिषद में सभी कर्मचारी वेतन की समस्या से जूझ रहे हैं इसको लेकर गुरुवार को सभी नपा कर्मचारियों ने नगरपालिका परिषद चंदेरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा से पुनः वेतन देने का निवेदन किया। लेकिन सीएमओ से बात न बनने के कारण सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए और आफिस में ताले जड़ दिए।


वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका के स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों ने की हड़ताल बीते तीन दिनो से सभी सफाईकर्मी भी थे हड़ताल पर। सफाईकर्मियों की पिछले तीन चार दिनों से हड़ताल के चलते शहरवासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है जगह-जगह गंदगी पसरी है तो कही जानवर मृत पड़े हैं इस गंदगी ओर बदबू के कारण शहर में बीमारी फैल रही है संक्रमण का खतरा बड गया है।


देखा जाए तो इस नरकीय जीवन जीने को मजबूर करने में यहां के जनप्रतिनिधियों का भी हाथ है। नगर पालिका अध्यक्ष सहित 21 पार्षद और साथ में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी नगरपालिका बन रही नरकपालिका।


तो वही कर्मचारियों का कहना है कि हम सभी कर्मचारियों को पांच पांच छः छः महीने से वेतन नहीं मिला है अध्यक्ष और सीएमओ से बार बार कहने कें बाबजूद नही हुई सुनवाई इसलिए तालाबंदी की गई है। कर्मचारी नीरज औझा ने बताया कि शनिवार को रक्षाबंधन पर्व है और हम दाना पानी को तरस रहे हैं। व्यापारी ने हमें घर गृहस्थी का सामान उधार देने से मना कर दिया है। अब रक्षाबंधन पर बहनों को हम क्या उपहार देंगे। पुर्व में भी नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा चन्देरी नगर पालिका कार्यालय मैं की जा चुकी है तालाबन्दी। इस दोरार मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।


मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा
का कहना है कि निकाय में आय की कमी के कारण कुछ महीनो से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में आय से अधिक व्यय है। प्रत्येक माह लगभग 55 लाख रुपए का वेतन बांटा जाता है वर्तमान में लगभग 40 लाख रुपए की वसूली की गई है साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि कुछ मदद संचलानलय से मिल जाए वहां से आश्वासन भी मिला है निकाय में जमा संचित निधि को पूर्व में निकाल लिया गया है वर्तमान में जो वसूली होती है उसका 5 प्रतिशत जमा किया जाता है जिसमें भी कुछ राशि जमा है शीघ्र समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE