BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 5:13 pm
KHABAR : कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हाथों में कटोरा लेकर खाद और बीमा राशि की मांगी भीख, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में जिला कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। फसल बीमा राशि, खाद की किल्लत और 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बस स्टैंड से शुरू हुआ जुलूस कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर खाद और बीमा राशि की भीख मांगने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। 


नारेबाजी के बीच कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि किसानों को फसल बीमा राशि और खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। हमारी मांग है कि तुरंत बीमा राशि दी जाए, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो और 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE