BREAKING NEWS
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 5:22 pm
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने की नगरीय निकायों की फोटोयुक्‍त मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले की नगरीय निकायों की एक जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्‍त मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्‍ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्‍ट्रीकरण तथा अपील प्राधिकृत, अधिकारी नियुक्‍त किए गए है।

नगर परिषद नीमच के लिए एसडीएम नीमच को रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी , तहसीलदार नीमच नगर को वार्ड नम्‍बर एक से 20 तक एवं नायब तहसीलदार नीमच नगर को वार्ड नम्‍बर 21 से 40 तक के लिए, सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। अपर कलेक्‍टर नीमच को अपील प्राधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

नगर परिषद जीरन के लिए तहसीलदार जीरन एवं नायब तहसीलदार जीरन को रजिस्‍ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। एसडीएम नीमच अपील प्राधिकारी बनाये गये है। नगर परिषद जावद, डीकेन, अठाना, नयागांव एवं सरवानिया महाराज के लिए प्रभारी तहसीलदार जावद को रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार जावद को सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जावद को अपील प्राधिकारी नियुक्‍त किया गया है। नगर परिषद रतनगढ़ एवं सिंगोली, तहसीलदार सिंगोली को रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारीएवं सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम जावद को अपील प्राधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

नगर परिषद मनासा एवं कुकडेश्‍वर के लिए प्रभारी तहसीलदार मनासा को रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार मनासा को सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम मनासा को अपील  नियुक्‍त किया गया है। नगर परिषद रामपुरा के लिए प्रभारी तहसीलदार रामपुरा को रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार कुकडेश्‍वर को सहायक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी तथा एसडीएम मनासा को अपील प्राधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE