BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 5:43 pm
REPORT : खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालो के विरूद्ध एडीएम न्‍यायालय में प्रस्तुत किए चार प्रकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार विगत दिनों खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाया गया अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट अनुसार उक्त खाद्य पदार्थाे के नमूने अवमानक, फेल पाए जाने  पर प्रकरण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत माननीय न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नीमच के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी ने बताया कि खाद्य एवं औषधी प्रशासन नीमच द्वारा फर्म- अमरनाथ यादव दूध सेंटर, लोड़किया, तह.मनासा,जिला नीमच से लिया गया नमूना मावा अवमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51 के अंतर्गत प्रकरण प्रस्तुत किया गया हैं। 
फर्म-शिवना होटल,दुर्गा कॉलोनी गेट के सामने खोर, तहसील जावद,जिला नीमच से लिया गया  खाद्य पदार्थ मावा बर्फी का नमूना फेल होने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रकरण प्रस्तुत किया गया हैं।
फर्म-राधे कृष्णा डेयरी,31 पटवा काम्पलेक्स,प्रायवेट बस स्टेण्ड के पीछे नीमच ,तह. व जिला नीमच से खाद्य पदार्थ मावा का नमूना  अवमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रकरण प्रस्‍तुत किया गया हैं।
फर्म-मोहन मिष्ठान,शॉप नं. 8 काटजू मार्केट नीमच से  लिया गया खाद्य पदार्थ मावा का नमूना  अवमानक पाया जाने पर  प्रकरण प्रस्‍तुत किया गया हैं। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत उक्त प्रकरणों में 5 लाख तक जुर्माना लगाने का प्रावधान हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE