BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 5:52 pm
KHABAR : जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण के प्रकरणों का तत्‍काल निराकरण करें, कलेक्‍टोरट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण से संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। पेंशन प्रकरण, समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर सहित अन्‍य स्‍वत्‍वों का भुगतान सभी शासकीय सेवकों को तत्‍परतापूर्वक किया जाए। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश ने गुरूवार को कलेक्‍टोरट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में दिए। 
बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे सहित जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न कर्मचारी, संगठनों के जिला स्‍तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कर्मचारी संगठनों ने निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत रहे शासकीय सेवकों को निर्वाचन कार्य का ड्यूटी प्रमाणीकरण पत्र जारी करने का सुझाव दिया। शिक्षकों के लंबित समयमान, वेतनमान, डीए एरियर के आदेश जारी कर भुगतान का सुझाव भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया। 
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को मातृत्‍व अवकाश के लंबित प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण करने, क्रमोन्‍नति शिक्षकों को समयमान, वेतनमान के आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, म.प्र.राज्‍य कर्मचारी संघ, म.प्र.तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, अजाक्‍स के जिला पदाधिकारियों ने भी अपने संगठन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही का विश्‍वास एडीएम ने दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE