नीमच। ग्रुप केंद्र नीमच के तत्वावधान में सीआरपीएफ के ओपन थिएटर प्रांगण में बुधवार, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता गजानन महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई।
इस अवसर पर डीआईजी सुरेंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरानुसार श्री गणेश जी का प्राण-प्रतिष्ठा कर अलौकिक श्रृंगार के साथ विराजमान किया। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया।
गणेशोत्सव का यह पर्व 10 दिनों तक अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
गणेशोत्सव के शुभारंभ पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उत्सव की शोभा बढ़ाई।