BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 6:23 pm
KHABAR : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से महिला मोर्चा भड़का, किया माधव चौक चौराहे पर पुतला दहन, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में, शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला दहन किया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।


यह विरोध प्रदर्शन जीतू पटवारी के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाएं अगर कहीं शराब पीती हैं, तो वह मध्य प्रदेश में पीती हैं“। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शराब की कुल खपत भी सबसे अधिक है। इस बयान को भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान बताया है। कांग्रेस नेता ने अपने इस शर्मनाक और निंदनीय बयान से प्रदेश की आधी आबादी का अपमान किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि जीतू पटवारी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि कांग्रेस को न तो देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान है और न ही वे देश के मान-सम्मान की परवाह करते हैं। कांग्रेस नेताओं को इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से पहले सोचना चाहिए। यह बयान कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस को लाडली बहनों के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE