मंदसौर। विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट, मंदसौर आलोक प्रताप सिंह द्वारा प्रकरण क्रमांक 196/2023 अंतर्गत धारा 8/22, 25, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट में आरोपी गणपत मेघवाल पिता मोहनलाल मेघवाल, निवासी ग्राम खेड़ली, थाना मनासा की हाजिरी हेतु उदघोषणा जारी की गई है।
न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत परिवाद के अनुसार आरोपी गणपत मेघवाल पर अपराध पंजीबद्ध है तथा विवेचना के दौरान आरोपी अपने निवास स्थान से फरार पाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी संभव न होने पर न्यायालय ने यह आदेश पारित किया है।
आरोपी गणपत मेघवाल को निर्देशित किया गया है कि वह 18 सितम्बर 2025 को प्रातः 11रू00 बजे विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस. एक्ट), मंदसौर, जिला मंदसौर (म.प्र.) के समक्ष उपस्थित होकर अपना उत्तर प्रस्तुत करें।