मंदसौर। विशेष न्यायाधीश, एन.डी.पी.एस. एक्ट, मंदसौर ने आरोपी गुरविंदरसिंह उर्फ बग्गा पिता मलकियत गरेवाल, निवासी ग्राम हेडिके, थाना शेरपुर, जिला संगरूर (पंजाब) के संबंध में उद्घोषणा आदेश पारित किया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली, मंदसौर में अपराध क्रमांक 184/2022, धारा 8/18, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध है। विवेचना उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जाने पर भी आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार है।
अतः विशेष न्यायालय ने आदेशित किया है कि आरोपी गुरविंदरसिंह उपरोक्त को न्यायालय में दिनांक 04 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे अथवा उससे पूर्व विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस. एक्ट), मंदसौर (म.प्र.) में उपस्थित होना होगा।