BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 7:52 pm
NEWS : पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश एचएस गिरफ्तार, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी, थाने का टोप टेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर व पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश कासम खान को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जुलाई को  ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा निवासी आरोपी  कासम खान एक बालिका को बहला फुसला कर उसको मोटर साईकिल पर बिठा कर ले जाकर उसकी ईच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने और घर पर नही बताने की धमकी देने के दर्ज प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी रामसुमेर पु नि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा किया गया।

घटना के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में अनुसधांन अधिकारी थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. व जाप्ता एएसआई सूरज कुमार, हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, रणजीत तथा साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार व गणपत द्वारा मामले हाजा में अथक प्रयास करते हुए तकनिकी साक्ष्यों की सहायता से वांछित आरोपी 52 वर्षीय कासम खान पुत्र कमर खान निवासी बीमा थाना झिरका फिरोजपुर जिला नूह हरियाणा हाल ईशाकाबाद, बडोली रोड निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे पोक्सो एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार  किया गया।आरोपी कासम खान थाना कोतवाली निम्बाहेडा का एचएस व टॉप टेन वांछित अपराधी होकर उसके खिलाफ पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज है व उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE