मनासा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम रायसिंगपुरा, खेड़ी एवं खेमपुरा के किसानों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन को आवेदन देकर सोयाबीन फसल में पिला मोज़ेक वायरस से हुई भारी क्षति पर मुआवजा एवं बीमा राशि दिलवाने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि बीमारी फैलने से उनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। चूँकि आजीविका का अन्य कोई साधन नहीं है, इसलिए परिवार के भरण-पोषण हेतु शासन से तत्काल आर्थिक सहायता आवश्यक है।
किसानों ने प्रशासन से खेतों का मौके पर सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की है।