भौरासा। नगर भौरासा में गुर्जर समाज द्वारा भगवान श्री देवनारायण जी के अशव नीलागर,की जन्मोत्सव एव गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती के उपलक्ष्य मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई वही नगर के बड़ा हनुमान चौक, रपट चौराहा, छोटा हनुमान चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः देवनारायण जी मंदिर पहुंची जहा पर आरती कर शोभा यात्रा का समापन हुआ व प्रसादी का वितरण किया गया यात्रा में अखाड़े भी शामिल थे जिसमे युवाओ ने अपनी अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुति दी यात्रा में श्री देवनारायण जी मंदिर के पुजारियों व संपूर्ण यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया इस यात्रा मे भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे सुरक्षा की दृष्टि से भौरासा थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा।