मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 7 हजार 953 श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदसौर जिले के कुल 146 श्रमिक परिवारों को 3 करोड़ 5 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदाय की गई। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी कक्ष, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम में जलपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, रामप्रताप सिंह पंवार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर, शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर मंदसौर, श्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी एवं संबल योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन एवं संवाद वर्चुअल माध्यम से देखा और सुना।